फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nobody knows what will be decided Gehlot on Congress president speculation

Rajasthan: राहुल गांधी अध्यक्ष बने इसके लिए आखिर तक कोशिश करूंगा, गहलोत बोले- मैं दो जिम्मेदारियां निभा रहा

Wed, 24 Aug 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 09:30 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह लंबे अरसे से मीडिया ने चला रखा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को नहीं मालूम है।  मीडिया अपने-अपने हिसाब से स्टोरी देता रहता है, उसका मैं क्या कर सकता हूं? 

विज्ञापन
Nobody knows what will be decided Gehlot on Congress president speculation
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि क्या फैसला होगा। बता दें कि गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद चर्चा थी कि उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, गहलोत ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।   

विज्ञापन


नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के आगामी इंवेस्टर्स समिट 'इंवेस्ट राजस्थान 2022' में गहलोत ने कहा, मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालें। इसके लिए मैं आखिरी क्षण तक कोशिश करूंगा। वह अध्यक्ष थे और उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने मुझे अभी दो जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एक गुजरात में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में और दूसरी राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। यह दोनों काम मैं पूरी ईमानदारी के साथ करता रहूंगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार वापस रिपीट कैसे हो, यही मेरा प्रयास रहेगा।  
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह लंबे अरसे से मीडिया ने चला रखा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को नहीं मालूम है।  मीडिया अपने-अपने हिसाब से स्टोरी देता रहता है, उसका मैं क्या कर सकता हूं? जब तक ऑफिशियली कोई फैसला नहीं हो तब तक हम लोग कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। आप लोग स्वतंत्र हैं, टिप्पणी कर देते हैं। सोनिया गांधी ने मुझे अभी दो जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एक गुजरात में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में, उसे मैं निभाता रहूंगा। दूसरा मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह भी मैं निभाता रहूंगा। कांग्रेस सरकार वापस रिपीट कैसे हो, यह मेरा प्रयास रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भी शोक गहलोत ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है, पार्टी चुनाव जीत सकती है। पिछली बार जब कैंपेन बना था, इस बार भी उसी ढंग का कैंपेन बनेगा। 5 तारीख को राहुल गांधी आ रहे हैं, इससे वहां बहुत अच्छा माहौल है। यह लोग (भाजपा)  27 साल से वहां बैठे हुए हैं। 


यह लोग 27 साल से मोदी मॉडल और गुजरात मॉडल की बात कर रहे थे, हालांकि गुजरात हर जगह पिछड़ गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में खराब हालात हैं। कोरोना काल में मरीजों को एंबुलेंस और कारों में बैठकर के ड्रिप लगाई गई। वहां इतने लोग मरे हैं कि कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस का आह्वान होगा कि एक अवसर हमें मिले, तो हम पहले की तरह गुड गवर्नेंस लाएं, यह हमारी थीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed