फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   No place for Shanti Dhariwal Mahesh Joshi and Dharmendra Rathore in AICC

Rajasthan: AICC की लिस्ट में धारीवाल, जोशी और राठौर को जगह नहीं, कार्रवाई को लेकर भी असमंजस में अनुशासन समिति

Sun, 19 Feb 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Feb 2023 10:40 PM IST
सार

अनुशासन समिति का कुछ सदस्य तीनों को निलंबित करने के पक्ष में है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मामले को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन, समिति के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि अगर तीनों नेताओं पर कार्रवाई की जाती है तो सीएम गहलोत के नाराज होने की संभावना है। अगर, ऐसा नहीं किया जाता है तो पायलट लगातार मुखर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
No place for Shanti Dhariwal Mahesh Joshi and Dharmendra Rathore in AICC
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के मेंबर लिस्ट जारी की है। इसमें 55 निर्वाचित और 20 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। अनुशासनहीनता के आरोपी शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को लेकर कांग्रेस अनुशासन समिति में मतभेद के चलते उन्हें एआईसीसी की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अनुशासन समिति का कुछ सदस्य तीनों को निलंबित करने के पक्ष में है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मामले को खत्म करना चाहते हैं। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष एके एंटोनी, अम्बिका सोनी और जयप्रकाश अग्रवाल की भी यही राय है, लेकिन तारिक अनवर, डॉ जी परमेश्वर और अजय माकन तीनों पर कार्रवाई के पक्षधर बताए जा रहे हैं। इसी कारण से इस बारे में पार्टी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


कहा ये भी जा रहा है कि तीनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सचिन पायलट के बयान के बाद अनुशासन समिति जल्द से जल्द इस मामले को निपटाना चाहती। लेकिन, समिति के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि अगर, तीनों नेताओं पर कार्रवाई की जाती है तो सीएम अशोक गहलोत के नाराज होने की संभावना है। वहीं, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पायलट लगातर मुखर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान के इन नेताओं को एआईसीसी में मिली जगह


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed