फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   nine year old dead body found hanged in Nagaur

Nagaur: नौ साल के मासूम का फंदे पर लटकता मिला शव, मां बोली-पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर मार दिया

Tue, 29 Mar 2022 12:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि सूचना मिली कि नौ साल के बच्चे की खेत में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस को परिजनों की बात पर शंका है। 

विज्ञापन
nine year old dead body found hanged in Nagaur
नागौर में बच्चे की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर जिले में एक नौ साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। लड़के के पिता और परिजनों का कहना है कि खेत में रखवाली करने के दौरान वह फंदे में फंस गया और उसकी मौत हो गई। जबकि मां ने पति और ससुराल वालों पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जिले के बड़ी खाटू थाने के पन्नापुरा गांव का है। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष (32) और नरसीराम (30) की शादी ग्यारह साल पहले हुई थी। दोनों के बीच पिछले तीन साल से अनबन चल रही थी। तीन साल पहले वह अपने छह साल के बेटे को लेकर अपने पीहर चुई चली गई। संतोष ने बताया कि रविवार शाम उसे ससुराल के लोगों ने सूचना दी कि उसका बेटा सुनील हॉस्पिटल में भर्ती है लेकिन जब वह जायल हॉस्पिटल पहुंची तो सुनील की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


संतोष ने बताया कि उसके पति नरसीराम, दादा हड़मानराम, दादी नैनी देवी, देवर हरेंद्र, ननंद सुमित्रा और मामा ससुर भंवरराम बांगड़ा ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी। इधर, परिजनों का कहना था कि सुनील फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों ने जो कहानी बताई है, उस पर पुलिस को भी शक है। पुलिस ने मां संतोष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को छोड़कर पीहर आ गई
संतोष का पति नरसीराम मार्बल फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता है। वहीं मामा ससुर बैंक में मैनेजर है। संतोष ने बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट होती रहती थी। दहेज को लेकर भी परेशान किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। अब जायल कोर्ट में भरण-पोषण को लेकर मामला चल रहा है। संतोष का कहना है कि ससुराल वाले उसे मारना चाहते थे। इसलिए वह ससुराल छोड़ पीहर में आ गई। इस बीच बड़े बेटे को भी साथ रखने को कहा तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने ही सुनील को मार दिया। सुनील गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 


पुलिस को परिजन की कहानी पर शक
बड़ी खाटू एसएचओ ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि नौ साल के बच्चे की खेत में फांसी लगने से मौत हो गई। वे मौके पर पहुंचे तब तक परिजन उसे हॉस्पिटल ले आए थे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सुनील खेत में रखवाली कर रहा था। इसी दौरान किसी फंदे में वह अचानक फंस गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की कहानी पर संदेह है। वहीं मां ने भी हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed