फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   nine lac bill of hospital in jail

जेल में बीमारियों का बिल आया 9 लाख

Thu, 21 Mar 2013 05:08 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Mar 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
nine lac bill of hospital in jail

विधायक मलखान सिंह ने जेल में रहने के दौरान विधानसभा प्रशासन को 9 लाख रुपये से अधिक के इलाज खर्च का बिल भेजा है। मलखान सिंह जेल में रहने के दौरान निजी अस्पताल फोर्टिस में भर्ती थे। सरकारी अस्पताल के हिसाब से उनका बिल 2.5 लाख रुपए बनता है।

विज्ञापन


नियमों के अनुसार सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल की दरों के हिसाब से ही भुगतान किया जाता है। ऐसे में राज्य सरकार उन्हें नियमों में छूट देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


मलखान सिंह चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में आरोपी हैं। वे जेल में रहने के दौरान बीमार हो गए थे। बीमारी के कारण पांच अक्टूबर से दस नवंबर 2012 तक वह अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान मलखान सिहं के कुछ ऑपरेशन असफल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलखान सिंह के करीबियों का कहना है कि गंभीर बीमारियों के कारण ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बिल में दवाइयों का खर्च 1.31 लाख है। करीब आधा खर्च 4.62 लाख रुपये से ज्यादा रूम चार्ज का है। इसमें परामर्श शुल्क 97,500 रुपए, जांच व परीक्षण खर्च 70,346 है।


इलाज के खर्च का बिल विधानसभा में भेजा गया है। इसे संसदीय कार्य विभाग के जरिए नियमों में छूट की अनुमति के लिए वित्त विभाग के पास भेजा गया है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed