फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA team reached Sriganganagar conducted search operation in two houses

Rajasthan: एनआईए की टीम पहुंची श्रीगंगानगर, दो मकानों में चलाया सर्च ऑपरेशन

Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस समेत अन्य गैंग के गैंगस्टर्स का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। यह भी पता चला है, मूसेवाला की हत्या के लिए काम में लिए हथियार पाकिस्तान से आए थे। गैंगस्टर्स के आतंकी कनेक्शन की जांच के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से 50 जगह छापे मारे गए।

विज्ञापन
NIA team reached Sriganganagar conducted search operation in two houses
एनआईए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में सोमवार सुबह दो जगह छापे मारे गए। एनआईए टीम की कार्रवाई का पता लगते ही लोकल पुलिस ने दोनों मकानों के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा के मुताबिक, दो मकानों पर छापा मारा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

विज्ञापन


बता दें कि सादुलशहर तहसील के वार्ड नंबर-13 में विक्रम कुमार नामक युवक के घर एनआईए की टीम सुबह पहुंची और उसके घर की तलाशी ली। विक्रम लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है, इस क्षेत्र में कई व्यापारियों को धमकी देने के मामले में वह गिरफ्तार भी हो चुका है। छापेमारी में एनआईए के अधिकारियों ने युवक का मोबाइल, डिजिटल और कागजी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, मूसेवाला हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य गैंग का नाम सामने आया था। जांच की तो जानकारी मिली मूसेवाला हत्या के लिए हथियार बाहर से आए थे। जांच में पाकिस्तान से हथियार सप्लाई के सबूत मिले थे। इस पर एनआईए की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गैंगस्टर के कई ठिकानों में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनआईए के पास इनपुट था कि मूसेवाला मर्डर का कनेक्शन फॉरेन टेरर ग्रुप से है। इसी के चलते एनआईए ने इस केस में काला जठेड़ी गैंग, नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस और ताजपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। एनआईए का मानना है, इनमें कई गैंगस्टर्स जेल से सिंडिकेंट को ऑपरेट कर रहे हैं।


गौरतलब है, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 1 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में लॉरेंस, गोल्डी और इनके गुर्गों के साथ-साथ बंबीहा गैंग और नीरज बवाना गैंग सहित दूसरे गैंगस्टर के खिलाफ UAPA एक्ट की धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed