{"_id":"631f0b5f5b0e4e7ae63fc785","slug":"nia-team-reached-sriganganagar-conducted-search-operation-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एनआईए की टीम पहुंची श्रीगंगानगर, दो मकानों में चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एनआईए की टीम पहुंची श्रीगंगानगर, दो मकानों में चलाया सर्च ऑपरेशन
Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस समेत अन्य गैंग के गैंगस्टर्स का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। यह भी पता चला है, मूसेवाला की हत्या के लिए काम में लिए हथियार पाकिस्तान से आए थे। गैंगस्टर्स के आतंकी कनेक्शन की जांच के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से 50 जगह छापे मारे गए।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में सोमवार सुबह दो जगह छापे मारे गए। एनआईए टीम की कार्रवाई का पता लगते ही लोकल पुलिस ने दोनों मकानों के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा के मुताबिक, दो मकानों पर छापा मारा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
बता दें कि सादुलशहर तहसील के वार्ड नंबर-13 में विक्रम कुमार नामक युवक के घर एनआईए की टीम सुबह पहुंची और उसके घर की तलाशी ली। विक्रम लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है, इस क्षेत्र में कई व्यापारियों को धमकी देने के मामले में वह गिरफ्तार भी हो चुका है। छापेमारी में एनआईए के अधिकारियों ने युवक का मोबाइल, डिजिटल और कागजी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, मूसेवाला हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य गैंग का नाम सामने आया था। जांच की तो जानकारी मिली मूसेवाला हत्या के लिए हथियार बाहर से आए थे। जांच में पाकिस्तान से हथियार सप्लाई के सबूत मिले थे। इस पर एनआईए की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गैंगस्टर के कई ठिकानों में पहुंची हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एनआईए के पास इनपुट था कि मूसेवाला मर्डर का कनेक्शन फॉरेन टेरर ग्रुप से है। इसी के चलते एनआईए ने इस केस में काला जठेड़ी गैंग, नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस और ताजपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। एनआईए का मानना है, इनमें कई गैंगस्टर्स जेल से सिंडिकेंट को ऑपरेट कर रहे हैं।
गौरतलब है, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 1 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में लॉरेंस, गोल्डी और इनके गुर्गों के साथ-साथ बंबीहा गैंग और नीरज बवाना गैंग सहित दूसरे गैंगस्टर के खिलाफ UAPA एक्ट की धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की थी।