फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA raids several cities of Rajasthan in search of Lawrence's accomplices

NIA Raid: लॉरेंस से पाक कनेक्शन और हथियार तस्करी का खुलासा, राजस्थान में गैंगस्टरों के ठिकानों पर पहुंची टीम

Tue, 21 Feb 2023 11:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Feb 2023 11:58 AM IST
सार

पाकिस्तान कनेक्शन और विदेशी हथियारों की तस्करी का इनपुट होने के चलते एनआईए की टीम प्रदेश में कई जगह पर छापेमारी कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई और गुर्गों की हो रह तलाश।

विज्ञापन
NIA raids several cities of Rajasthan in search of Lawrence's accomplices
एनएआईए की टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में मंगलवार सुबह एनएआईए की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापा मारा। एनआई की टीम इस मामले को लेकर देश भर में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। राजस्थान के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, यूपी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में रेड जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान में लॉरेंस और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क, उनके गुर्गों को लेकर ऑपरेशन शुरू किया गया है। जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित बीकानेर-श्रीगंगानगर सहित बॉर्डर के कुछ इलाकों में भी नेशनल जांच एजेंसी की कार्रवाई हो रही है। एनआईए की यह रेड देशभर के 70 से अधिक जगहों पर एक साथ डाली गई है। इस कार्रवाई में एनआईए के साथ बड़ी संख्या में सेंट्रल फोर्स भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि एनआईए के पास विदेशी हथियार मिलने का भी इनपुट है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर लॉरेंस से पूछताछ में खुलासे के बाद चल रही कार्रवाई
जोधपुर में एनआईए की टीम ने बालेसर इलाके में डालीबाई मंदिर के पास छापे मारे हैं। यहां पर गैंगस्टर कैलाश मांजू से जुड़े हुए ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। इसी तरह गंगानगर में एनआईए की टीम चार जगहों पर सर्च कर रही है। सीकर के फतेहपुर इलाके में गैंगस्टर अनिल उर्फ पांड्या के गांव में कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर लॉरेंस से हाल ही में की गई पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन और उसके गुर्गों के द्वारा हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। इसी को देखते हुए एनआईए टीम एक्टिव हुई है। पहले भी जब एक माह तक लॉरेंस एनआईए की रिमांड में था, उस दौरान भी उसके नेटवर्क और पाक कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई थी। तब भी एनआईए की टीमों ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई सम्भावित जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान कई नामी गैंगस्टरों से पूछताछ हुई थी।

कैलाश मांजू के ठिकानों पर एनआईए की कार्रवाई 
बालेसर क्षेत्र में रहने वाले कैलाश मांजू के ठिकानों पर एनआईए की कार्रवाई जारी है। जोधपुर के वितराग सिटी में कैलाश मांजू का बंगला है, जहां  एनआईए की टीम ने सर्च अभियान चला रखा है। लॉरेंस बिश्नोई का जोधपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क काम करत है। कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर अलग-अलग टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed