फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA raids in 6 states including Rajasthan Lawrence Bishnoi gang terrorist organizations drug traffickers

Rajasthan: NIA की 6 राज्यों में छापेमारी, लॉरेंस गैंग, आतंकी संगठन और गैंगस्टर्स के ठिकानों पर रेड, ये मिला

Wed, 17 May 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 May 2023 10:44 AM IST
सार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों, गैंगस्टर्स, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान समेत 6 राज्यों में 100 से ज्यादा जगहों छापेमारी की है। छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार सुबह से लगातार जारी है। राजस्थान और हरियाणा में 18 जगह पर छापे डाले गए हैं।

विज्ञापन
NIA raids in 6 states including Rajasthan Lawrence Bishnoi gang terrorist organizations drug traffickers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईए ने बुधवार सुबह से देश के 6 राज्यों में बड़े स्तर पर छापेमारी की है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों, मादक पदार्थ तस्करों, गैंगस्टर्स के गठजोड़ के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को एनआईए अंजाम दे रही है। राजस्थान-हरियाणा में 18 जगह NIA ने रेड मारी है। राजस्थान में जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सहित अन्य शहरों में एनआईए की टीम दबिशें दे रही है। 

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग सदस्यों और आतंकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के ठिकानों पर भी छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। साथ ही अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर दबिश दी है। गैंगस्टर का सहयोग करने वालों और अन्य साथियों के यहां पर भी छापे डाले गए हैं।  कुछ आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठनों से जुड़े बदमाश भी NIA के रडार पर हैं। बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने की खबर है। 
विज्ञापन


100 से ज्यादा जगहों पर छापे
राजस्थान के अलावा हरियाणा पंजाब, यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली में बड़े स्तर पर छापे डाले गए हैं। सूत्र बताते हैं कि पकड़ में आए बदमाशों के इनपुट के आधार पर देश के अलग-अलग राज्यों में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। दिल्ली -NCR में 32 जगह NIA की रेड है।पंजाब-चंडीगढ़ में- 67 जगह NIA की छापेमारी बताई जा रही है। जबकिंउत्तर प्रदेश में- 3 जगह NIA रेड पड़ी है। यूपी में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे डाले गए हैं। मध्य प्रदेश में 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत घर में घुस गई एनआईए की टीम
राजस्थान में लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा, हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के ठिकानों पर भी NIA ने छापेमारी की है। कुछ बड़े लोगों और रसूखदार, मालदार लोगों को इनके टारगेट करने की सीक्रेट सूचना NIA को मिली थी। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में एक गलत घर मे NIA टीम बदमाशों की तलाश में घुस गई। इस दौरान हंगामा हो गया और टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा गया। जब गलती का एहसास हुआ, तो NIA अफसरों को लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी। इसके बाद टीम तुरंत वहां से रवाना हो गई। फिर सादुलशहर में एक दूसरी जगह पर एनआईए टीम गैंगस्टरों से जुड़े 3 लोगों से पूछताछ की और एक को हिरासत में ले लेकर चली गई। अलवर के बहरोड़ में मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर भी NIA टीम ने सर्च किया।  हिरासत में लिए गए बदमाशों से बंद कमरे में अलग से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।


टीम ने कुछ युवकों को किया डिटेन
जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने सादुल शहर से कुछ युवकों को डिटेन किया है। टीम के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं, हालांकि डिटेन किए गए युवकों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed