{"_id":"63132c1ae32ab058df06395f","slug":"newborn-baby-found-lying-in-bushes-kota-sojat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 03 Sep 2022 03:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 03 Sep 2022 03:57 PM IST
सार
शिवपुरा थाना अधिकारी महेश गोयल ने बताया कि झाड़ियों में मिला नवजात लड़का है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। केस दर्ज कर उसे जन्म देने वाली मां और उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कपड़े में लिपटा पड़ा हुआ था नवजात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले की सोजट सिटी में लावारिस हालत में एक नवजात बच्चा मिला है। शिवपुरा थाना इलाके में लुण्डावास मार्ग पर झाड़ियों में से किसी बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों में पहुंचे तो दंग रह गए। कपड़े में लिपटा नवजात झाड़ियों में पड़ा रो रहा था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और नवजात को सोजत के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शिवपुरा थाना अधिकारी महेश गोयल ने बताया कि झाड़ियों में मिला नवजात लड़का है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। केस दर्ज कर उसे जन्म देने वाली मां और उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में नवजात बच्चों को झाड़ियों में फेंकने की घटनाए लगातार सामने आ रहीं हैं। इससे पहले 29 अगस्त को बाड़मेर जिले के एक गांव में नवजाव बच्चा एक खेत में पड़ा हुआ मिला था। जिले सेड़वा कटारिया गांव में कुछ महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान एक खेत से उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत में बाजरे की फसल होने के कारण उन्हें वहां कोई नहीं दिखाई दिया। ऐसे में महिलाएं खेत के अंदर पहुंची, लेकिन फसल के कारण बच्चे को तलाश करना आसान नहीं था। कुछ देर बाद महिला बच्चे के पास पहुंची तो वह हैरान रह गईं। एक नवजात बच्चा जमीन पर पड़ा-पड़ा रो रहा था। उसके शरीर पर कीड़े चिपके हुए थे और इधर-उधर रेंग रहे थे। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन