{"_id":"623c4bde41c6c93790024e54","slug":"newborn-baby-body-found-in-dustbin-of-pbm-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीबीएम अस्पातल के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, पुलिस जुटा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीबीएम अस्पातल के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, पुलिस जुटा रही जानकारी
Thu, 24 Mar 2022 04:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:15 PM IST
सार
पीबीएम अस्पातल के डबल्यू वार्ड की सफाई के दौरान कर्मचारी को वार्ड के रखे कूड़ेदान में नवजात का शव मिला। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कचरे में मिला नवजात।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीबीएम के डबल्यू वार्ड के कूड़ेदान मे मृत नवजात का शव मिला है। नवजात को कूड़ेदान में जिंदा फेंका गया या उसके मरने के बाद इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीबीएम के डबल्यू वार्ड की सफाई के दौरान सफाई कर्मी को वार्ड के कचरा पात्र में नवजात मिला है। नवजात मिलने की सूचना पर पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कचरा पात्र से नवजात को बाहर निकलवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
अनुमान जताया जा रहा है रात को किसी ने नवजात को कूड़ेदान में फेंका होगा। फिलहाल पुलिस अस्पताल से जानकारी जुटा रही है, ताकि पता चल सके कि बच्ची का जन्म कहां और कब हुआ था। इससे उसे कूड़ेदान में फेंकने वाले की जानकारी जुटाई जा सकेगी।
विज्ञापन