फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New judges of Rajasthan High Court took oath in a special ceremony

Rajasthan: हाईकोर्ट के नए जजों ने विशेष समारोह में किया शपथ ग्रहण, संविधान की निष्ठा की ली शपथ

Mon, 06 Jun 2022 12:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 06 Jun 2022 12:45 PM IST
सार

शुभा मेहता और कुलदीप माथुर ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट के नए जज के रूप में शपथ ली। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायधीश और इलाहाबाद के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
New judges of Rajasthan High Court took oath in a special ceremony
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप माथुर और शोभा मेहता ने बतौर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सोमवार को एक विशेष समारोह में शपथग्रहण कर लिया। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने उन्हें संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


इस समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने एडवोकेट कुलदीप माथुर और जिला न्यायाधीश शुभा मेहता की राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति की है। न्यायाधीश शुभा मेहता के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं। प्रदेश हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि पति-पत्नी एक साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


यहां भी पति-पत्नी रह चुके हैं जज 
दिसंबर 2020 में जस्टिस मुरली शंकर कुप्पुरजू और उनकी पत्नी जस्टिस तमिलसेल्वी टी वलयापलायम ने मद्रास हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले जस्टिस विवेक पुरी और जस्टिस अर्चना पुरी ने नवंबर 2019 में एक ही दिन पंजाब हाईकोर्ट के जज के रूप में भी शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed