फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NEET-UG 2026 Under Scanner: 125 Questions From ‘Guess Paper’ Matched Actual Exam, SOG Probing Leak Angle

Rajasthan: संयोग या साजिश? NEET परीक्षा से पहले वायरल गेस पेपर ने उड़ाई नींद, 125 सवालों के मिलान से हड़कंप

Mon, 11 May 2026 11:22 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 11 May 2026 11:22 AM IST
सार

राजस्थान में NEET-2026 परीक्षा को लेकर SOG जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा से पहले वायरल हुए गेस पेपर के करीब 125 सवाल असली पेपर से मेल खाते पाए गए। सीकर समेत कई जगहों पर पूछताछ जारी है, जबकि NTA ने भी मामले को गंभीर माना है।

विज्ञापन
NEET-UG 2026 Under Scanner: 125 Questions From ‘Guess Paper’ Matched Actual Exam, SOG Probing Leak Angle
NEET-2026 पर 'गेस पेपर' का साया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में NEET-2026 परीक्षा को लेकर गड़बड़ी की आशंका के बीच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच तेज कर दी है। फिलहाल अधिकारी सीधे तौर पर पेपर लीक की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन जांच में सामने आए तथ्यों ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

SOG के एडीजी विशाल बंसल ने  इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गैस पेपर आया है। यह गैस पेपर व्हाट्सएप पर आया और फोटोकॉपी की दुकान पर मिला। उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

इधर NEET की परीक्षा आयोजित करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए बताया कि 7 मई की शाम को उसे परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी कुछ शिकायतें और इनपुट मिले थे। इसके बाद 8 मई की सुबह ही ये जानकारी जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों के बीच एक “गेस पेपर” वायरल हुआ था। जांच में सामने आया कि उस गेस पेपर के करीब 125 सवाल असली परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते रहे थे। इसी के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

यह भी पढें- IMD Rajasthan: राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी जिलों में हीटवेव का कहर जारी

SOG अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गेस पेपर कहां से आया, किसने तैयार किया और आखिर इतने सवाल असली पेपर से कैसे मैच हो गए। मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

जांच के दौरान SOG की टीमें सीकर पहुंचीं, जहां कई हॉस्टलों में छात्रों और युवकों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने मोबाइल फोन, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि 2 मई की रात, यानी परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, कुछ छात्रों तक यह गेस पेपर पहुंचाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा वाले दिन ही कुछ छात्रों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत भी दी थी। छात्रों का आरोप था कि कुछ लोगों के पास पहले से ऐसा गेस पेपर था, जिसमें परीक्षा में आए कई सवाल मौजूद थे। हालांकि उस समय स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed