फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NCW Chairperson Targeted CM Ashok Gehlot On statement of women crime

Rajasthan: महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सीएम के टालमटोल रवैए से काम करती है पुलिस, महिलाओं को नहीं मिलता न्याय

Sat, 03 Sep 2022 06:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 06:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, महिलाओं के खिलाफ अपराध के 50 फीसदी केस झूठे बताकर गहलोत अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। मुख्यमंत्री की तरह उनकी पुलिस का रवैया भी टालमटोल वाला है। 

विज्ञापन
NCW Chairperson Targeted CM Ashok Gehlot On statement of women crime
रेखा शर्मा और अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में महिला अपराध के 50 फीसदी केस झूठे होने के सीएम अशोक गहलोत के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, गहलोत सरकार और राजस्थान पुलिस के टालमटोल वाले माइंडसेट से काम करने के कारण महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि कम्पल्सरी एफआईआर के कारण प्रदेश में अपराध के आंकड़े बढ़े हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आधे से ज्यादा केस झूठ होते हैं। दुष्कर्म की घटनाएं करने कोई विदेशी आता है क्या? अधिकांश घटनाएं परिवार के जान-पहचान वाले ही करते हैं, या उनमें अपने शामिल होते हैं। सीएम ने कहा, महिला अपराध के जो केस हैं, उसमें आधे से ज्यादा यानी करीब 56 फीसदी झूठे हैं। प्रदेश में अपराध कंट्रोल में है। 
विज्ञापन

 
इसके जवाब में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, महिलाओं के खिलाफ अपराध के 50 फीसदी केस झूठे बताकर गहलोत अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। मुख्यमंत्री की तरह उनकी पुलिस का रवैया भी टालमटोल वाला है। राजस्थान की पुलिस भी गहलोत की तरह ही काम करती है। इस कारण महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed