फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Narendra modi campaign in rajasthan

राजस्थान में मोदी के प्रचार से जीत के सपने

Fri, 25 Oct 2013 07:17 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Fri, 25 Oct 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi campaign in rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जमकर प्रचार करेंगे और भाजपा के लिए अच्छा माहौल तैयार करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा के पास एक बड़ा वोट बैंक है, जिसे मोदी लहर से भाजपा और बड़ा करने का प्रयास कर रही है। नरेन्द्र मोदी शनिवार को उदयपुर के गांधी में सभा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अगले महीने राजस्थान में वे पांच से अधिक सभाएं कर सकते हैं। इनमें से तीन सभाओं की तारीखें तय हो चुकी हैं।

कांग्रेस के आदिवासी वोट बैंक में सेंध के प्रयास


राजस्थान में पार्टी नरेंद्र मोदी के सहारे आदिवासी वोटों को अपने पक्ष में करना चाहती है। इसी के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इन वोटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए उदयपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 25 में से वर्तमान में भाजपा के पास तीन सीटें ही हैं और कांग्रेस 22 पर काबिज है। उदयपुर संभाग की 28 सीटों को आदिवासी वोट प्रभावित करते हैं।

पढ़ें, मोदी और आजम ने राहुल से पूछा एक ही सवाल

गुजरात सीमा से सटे अधा दर्जन से भी अधिक जिलों में मोदी का अच्छा प्रभाव है और यहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

मोदी के जरिए भाजपा आदिवासी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। प्रदेश भाजपा उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़ सहित आस-पास के जिलों से अधिक से अधिक आदिवासियों को मोदी की सभा तक लाने की व्यवस्था में जुटी है।


मोदी से साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुधरा राजे भी संबोधित करेंगी।

तीन दिन मोदी, दो दिन आडवाणी

भाजपा का चुनाव प्रचार अगले महीने और तेज हो जाएगा। यहां 19, 23 व 28 तारीख को मोदी का आना तय हो गया है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए 24 और 25 तारीख ही तय हो पाई है।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ चार दिन यहां रहेंगे। वे 20, 22, 26 व 27 को राजस्थान में रहेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भी आडवाणी की तरह दो दिन राजस्थान में रहेंगी।

वे 25 व 36 को राजस्थान में भाजपा का प्रचार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed