फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Narcotics team's big action in Pratapgarh

Chittorgarh News: नारकोटिक्स की प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा से भरे 200 से ज्यादा कट्टे पकड़े

Mon, 23 Sep 2024 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

Chittorgarh News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ और कोटा की संयुक्त टीम ने प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 200 से ज्यादा डोडा चूरा से भरे कट्टे पकड़े हैं। इनमें बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Narcotics team's big action in Pratapgarh
डोडा चूरा से भरे 200 से ज्यादा कट्टे पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारकोटिक्स टीम ने प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। यहां डोडा चूरा से भरे 200 से ज्यादा कट्टे पकड़े हैं। इस मामले में दो संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्हें लेकर नारकोटिक्स कार्यालय चित्तौड़गढ़ लाए हैं। यहां पर डोडा चुरा के कट्टों का तौल जारी है। जिप्सम की आड़ में यह डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि नारकोटिक्स को मुखबिर से डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली थी। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा के निर्देश पर नारकोटिक्स कोटा और चित्तौड़गढ़ की संयुक्त टीम का गठन किया। यह टीम प्रतापगढ़ जिले में पहुंची। यहां टीम ने मुखबिर की और से बताया ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रुकवा कर पूछताछ की।
विज्ञापन


मादक पदार्थ होने के कारण ट्रक को चित्तौड़गढ़ स्थित नारकोटिक्स कार्यालय लाया गया। ट्रक की तलाशी ली तो इसमें जिप्सम के कट्टे रखे हुवे थे। इन्हें हटा कर देखा तो पीछे कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ था। इस पर नारकोटिक्स के चित्तौड़गढ़ कार्यालय में लगातार कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई मंगलवार दिन तक चलने की संभावना जताई जा रही है। नारकोटिक्स कार्यालय के निवारक एवं आज सूचना प्रकोष्ठ की ओर से यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ट्रक से डोडा चूरा से भरे कट्टों को नीचे उतारा है। इनका वजन किया जा रहा है। यहां डोडा चूरा से भरे 200 से ज्यादा कट्टे होने की बात सामने आई है। पकड़े गए डोडा चूरा का मूल्य करोड़ों में बताया है। इस संबंध में नारकोटिक्स की टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी है। वहीं हिरासत में लिए गए दोनों ही संदिग्धों से डोडा चूरा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed