फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Naib Subedar Hariom Goswami dies in Delhi last farewell given with moist eyes in Dholpur

Rajasthan: नायब सूबेदार गोस्वामी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बीमारी से दिल्ली में निधन, जोधपुर में थे तैनात

Fri, 19 May 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 May 2023 10:17 PM IST
सार

धौलपुर के मूल निवासी और जोधपुर में भारतीय सेना के नायब सूबेदार पद पर तैनात 37 वर्षीय हरिओम गोस्वामी का बीमारी के चलते दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया। जिनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार धौलपुर में शुक्रवार को नम आंखों से किया गया।

विज्ञापन
Naib Subedar Hariom Goswami dies in Delhi last farewell given with moist eyes in Dholpur
नायब सूबेदार का बीमारी से हुआ निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नायब सूबेदार हरिओम गोस्वामी भारतीय सेना की अभियांत्रिकी शाखा में तैनात थे। नायब सूबेदार के पार्थिव शरीर को सेना के जवान धौलपुर जिले के बाड़ी उप खंड स्थित उनके आवास पर लेकर पहुंचे। जहां अंतिम यात्रा में लोग उमड़ पड़े।  गोस्वामी के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से बाड़ी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके पैतृक गांव मठ कंचनपुर ले जाया गया। जहां नायब सूबेदार की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने हरिओम गोस्वामी अमर रहे के नारे लगाए। साथ ही सैनिकों की टुकड़ी ने नायब सूबेदार को अंतिम सलामी दी।  विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भी उन्हें पुष्प चक्र अर्पित करने पहुंचे।

विज्ञापन


धौलपुर जिले के बाड़ी उप खंड के मठ कंचनपुर के रहने वाले नत्थीलाल  गोस्वामी के सबसे बड़े पुत्र हरिओम गोस्वामी साल 2005 में भारतीय सेना में सैनिक के पद पर भर्ती हुए और प्रमोशन के बाद नायब सूबेदार बन गए थे। सेना में भी हरिओम गोस्वामी काफी होशियार थे,जिसके चलते उनके लगातार प्रमोशन होते रहे।
विज्ञापन


नायब सूबेदार हरिओम गोस्वामी 1 मई 2023 को जोधपुर से देहरादून ऑडिट करने गए हुए थे और 7 मई को जोधपुर लौटते समय ट्रेन में ही हरिओम गोस्वामी के अचानक पेट में दर्द हुआ, तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम की हालत में सुधार नहीं होने पर 10 मई को दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान 18 मई को मौत हो गई। शुक्रवार को हरिओम के पार्थिव शरीर को सेना द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया, तो उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। नायब सूबेदार हरिओम गोस्वामी अपने पीछे 1 डेढ़ वर्षीय बेटे, 3 बेटियों, पत्नी स्वाति और पिता नत्थीलाल गोस्वामी समेत उनके भाई मनोज गोस्वामी और रवि गोस्वामी छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed