{"_id":"6999e3636b3fb75c5c099dfb","slug":"nagaur-news-bus-and-mini-truck-collide-head-on-28-passengers-injured-truck-driver-trapped-in-vehicle-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल; ट्रक चालक वाहन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल; ट्रक चालक वाहन में फंसा
Sat, 21 Feb 2026 10:25 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:25 PM IST
सार
Nagaur News: नागौर के हरिमा टोल प्लाजा के पास बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 28 यात्री घायल हो गए। 15 महिलाओं को डेह सीएचसी और 10-12 घायलों को जेएलएन अस्पताल नागौर भेजा गया। वहीं, ट्रक ड्राईवर वाहन में फंस गया।
विज्ञापन
नागौर में बस और ट्रक की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा हरिमा टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे दोनों वाहन
जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि मिनी ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में मिनी ट्रक का चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
पढ़ें- बारात आने वाले दिन सगी बहनों की मौत: अचानक बिगड़ी थी तबीयत; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस का धावा... ऐसा खुलासा
विज्ञापन
बस में सवार यात्रियों को आई चोटें
हादसे के समय बस में सवार 28 यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती
टोल एंबुलेंस निर्मल रोजा ने बताया कि 15 महिलाओं को डेह की सीएचसी में एडमिट करवाया गया है, जबकि 10 से 12 लोगों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन