{"_id":"6895684f571fa53d8a02c2f2","slug":"minor-girl-raped-then-hanged-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3261573-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जहरीला पदार्थ पिलाया, आरोपी ने खुद भी की जान देने की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जहरीला पदार्थ पिलाया, आरोपी ने खुद भी की जान देने की कोशिश, गिरफ्तार
Fri, 08 Aug 2025 03:30 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:30 PM IST
सार
अपनी मां के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की और खुद भी जहर पी लिया।
विज्ञापन
लखनऊ में दरिंदगी... स्कूल ले जाते समय चार साल की मासूम से वैन में चालक ने किया दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को अपनी मां के लिए खेत पर टिफिन लेकर जा रही एक किशोरी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती दो जुलाई को पीड़िता अपनी मां के लिए टिफिन लेकर खेत जा रही थी, तभी दौलतपुरा निवासी उम्मेदाराम वाल्मीकि ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे माताजी मंदिर के पीछे बने एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को मारने की नीयत से उसने जहरीला पदार्थ पिलाया और खुद भी पी लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बालिका के गले में टॉवल से फंदा लगाकर उसे लटका दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bundi News: बर्थडे पार्टी में बुलाकर पत्नी के प्रेमी ने की हत्या, दोस्तों को दी कत्ल की सुपारी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
जब बालिका खेत पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी खोज में जुट गए। तलाश के दौरान मंदिर के पास बने तलघर से चीखने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर अंदर बालिका का गला बंधा मिला, उसकी आंखों में सूजन थी और मुंह बुरी तरह लाल हो रखा था। पास में आरोपी भी पड़ा था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था।
थांवला थाना अधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।