फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Road Accident Pregnant woman and van driver died due to collision with bus which came as death

Nagaur Road Accident: काल बनकर आई बस की टक्कर से प्रसूता और वैन चालक की मौत, कई लोग घायल

Sat, 20 Jul 2024 09:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 09:40 AM IST
सार

नागौर जिले से होकर गुजरने वाले अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर शुभ दंड गांव के पास शुक्रवार शाम को साढ़े चार बजे के करीब एक निजी लोक परिवहन की बस और वैन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से डिलीवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर परिजनों के साथ रेण जा रही प्रसूता और वैन चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Nagaur Road Accident Pregnant woman and van driver died due to collision with bus which came as death
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में मेड़ता उपखंड के रेण गांव के समीप स्थित शुभ दंड गांव से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में प्रसूता महिला समेत वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सामने से तेज गति से आ रही लोक परिवहन सेवा बस गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण इको वैन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और बस भी पलट गई।

विज्ञापन


इस पूरे हादसे में प्रसुता महिला और इको वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य गंभीर घायल हो गए। मेड़ता चिकित्सालय में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव को मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।वहीं, चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मेड़ता की राजकीय अस्पताल की गायत्री बावरी पत्नी अशोक बावरी निवासी अपनी डिलीवरी पर अपने मां बाप के घर आई हुई थी। मंगलवार को गायत्री बावरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गायत्री के पिता ने एक निजी इको वैन को किराए पर लेकर अपने घर शुभ दंड जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति से लोक परिवहन सेवा बस ने इको वैन को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में प्रसूता गायत्री की मौत हो गई और एक वैन चालक शिव पुत्र कृष्णा रेगर की सिर फटने से मौत हो गई। जबकि दूसरी तरफ लोक परिवहन बस भी पलट गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया है। वहीं, लोगों ने मेड़ता थाना पुलिस को सूचना दी।।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों मृतको के शवों को कब्जे में लेकर मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। आज दोनों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।


डीवाईएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि आज हमें ग्रामीणों की सहायता से सूचना मिली कि शुभ दंड गांव के पास एक लोक परिवहन सेवा बस और इको वैन आपस में टकरा गई है। लोक सेवा बस पलट गई है। वहीं, इको वैन बुरी तरीके से चकनाचूर हो गई है। मौके पर पहुंचे चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया है। वहीं, मृतक प्रसूता और इको वैन चालक के शवों को मेड़ता चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed