फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur government school Babu sprinkled petrol on himself and set himself on fire

Rajasthan: खुद को आग लगाने वाले बाबू रामसुख मेघवाल ने तोड़ा दम, तबादले के बाद प्रिंसिपल नहीं कर रही थी रिलीव

Fri, 03 Mar 2023 09:33 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Mar 2023 09:33 AM IST
सार

नागौर के एक सरकारी स्कूल के बाबू ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। तबादले के बाद स्कूल की प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ के लोग उसे परेशान कर रहे थे। उसे रिलीव भी नहीं किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
Nagaur government school Babu sprinkled petrol on himself and set himself on fire
घटना की सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के पीलवा गांव के सरकारी विद्यालय के बाबू ने गुरुवार सुबह पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने वाले बाबू रामसुख मेघवाल की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे में बाबू 80 फीसदी झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने पीलवा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबू को गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां बाबू का इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह बाबू रामसुख मेघवाल ने दम तोड़ दिया। आरोप यह है कि ट्रांसफर होने के बाद विद्यालय की प्रिंसिपल बाबू को रिलीव नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर बाबू ने खुद को आग लगा ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम प्रसाद बस्सी के राज्यकीय स्कूल में बाबू हैं, 17 जनवरी को उनका तबादला पीलवा के राजकीय स्कूल में हो गया था। इसके बाद से विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा चंदेल और स्टाफ के दो-तीन अन्य लोग राम प्रसाद को परेशान कर रहे थे। तबादले के बाद वह प्रिंसिपल सीमा चंदेल से रिलीव करने का लगातार आग्रह कर रहा था, लेकिन वह उसे रिलीव नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन


इससे तंग आकर बाबू राम प्रसाद ने गुरुवार को स्कूल में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची बाबू को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed