{"_id":"64cd3ff73d9bb161f8011959","slug":"nadda-forms-inquiry-committee-of-four-women-mps-in-bhilwara-minor-rape-murder-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: रेप के बाद नाबालिग को भट्ठी में जलाने का मामला; जेपी नड्डा ने चार महिला सांसदों की बनाई जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: रेप के बाद नाबालिग को भट्ठी में जलाने का मामला; जेपी नड्डा ने चार महिला सांसदों की बनाई जांच समिति
Fri, 04 Aug 2023 11:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:44 PM IST
सार
भीलवाड़ा नृशंस हत्याकांड की जांच के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में चार महिला सांसदों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जो जांच कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक बलात्कार एवं भट्ठी में जलाकर हत्या करने की घटना की भर्त्सना की है। राज्य में इस जघन्य हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राजस्थान राज्य में विशेषकर महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं अपराध पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना की जांच के लिए पार्टी की महिला सांसदों की एक जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये समिति में शामिल
सरोज पाण्डेय, सांसद को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में रेखा वर्मा, सांसद, कान्ता कर्दम, सांसद और लॉकेट चटर्जी, सांसद को शमिल किया गया है। यह जांच समिति शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।
विज्ञापन