फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Muslims protest after Friday prayers in Bhilwara Demand for arrest of Nupur Sharma and Naveen Jindal

Nupur Sharma: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने किया विरोध, मांग- नुपुर और नवीन की गिरफ्तारी हो  

Fri, 10 Jun 2022 06:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Jun 2022 06:57 PM IST
सार

नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Muslims protest after Friday prayers in Bhilwara Demand for arrest of Nupur Sharma and Naveen Jindal
सैकड़ाें लोगों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित टिप्पणी की आग अब राजस्थान भी पहुंच गई है। प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को हजारों लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। जुमे की नमाज के बाद हजारों लोग सूचना केंद्र के बाहर जमा हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तार की मांग की गई। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था। 

विज्ञापन


मुस्लिम समाज के प्रदर्शन को देखते हुए सूचना केंद्र आसपास स्थित दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया था। हालांकि यहां किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुश्तैद नजर आया। शहर के अलावा शाहपुरा, जहाजपुर, आसींद सहित अन्य उपखंड मुख्यालयों पर भी नुपुर और नवीन की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


जानिए क्यों हो रहा विवाद? 
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हो रही एक टीवी बहस के दौरान नुपुर द्वारा की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हुआ है। 27 मई को बहस के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसी दौरान कुरान का जिक्र कर मोहम्मद साहब पर कथित टिप्पणी की। जिसपर विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने की कार्रवाई 
नुपुर का वीडियो वायरल होने के बाद पांच जून को भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, नुपुर को मिल रहीं धमकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed