{"_id":"64ef709668b87895250f8d53","slug":"muslim-sisters-celebrated-rakshabandhan-in-jaipur-bjp-office-general-secretary-chandrashekhar-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मुस्लिम बहनों ने भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को रखी बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मुस्लिम बहनों ने भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को रखी बांधी
Wed, 30 Aug 2023 10:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:08 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा।
विज्ञापन
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को राखी बांधती मुस्लिम बहनें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के मौके पर जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुस्लिम बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मुस्लिम बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के उन्नति और देश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय पर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को गैस सिलेंडर के दाम कम कर तोहफा दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनीष पारीक, मोर्चा के जयपुर शहर निवर्तमान जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज, प्रदेश मीडिया प्रभारी मुराद अली शेख, मोर्चा प्रदेश आईटी सह संयोजक इरशाद हसनपुरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नुजहत परवीन, नसीम खान, मोर्चा जिला महामंत्री माजीद खान, शबाबजहां सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजुद रहे।
विज्ञापन