फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Jaipur Wife accused of giving slow poison to husband for one crore policy

Rajasthan: एक करोड़ की पॉलिसी के लिए पत्नी ने पति को दिया स्लो पॉइजन, सबूत लेकर सास थाने पहुंची

Thu, 14 Jul 2022 12:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Jul 2022 12:19 PM IST
सार

मृतक की मां का कहना है कि वो सबूत लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने गई थीं लेकिन पुलिस टरकाती रही। अंत में हारकर उन्होंने कोर्ट का शरण लिया, तब जाकर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Murder in Jaipur Wife accused of giving slow poison to husband for one crore policy
जयपुर में महिला पर पति की हत्या का आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति को धीमा जहर देकर मार दिया। आरोप है कि पत्नी ने एक करोड़ की पॉलिसी के लिए पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक मां ने बहू पर घर में दूसरे पुरुष दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने और बेटे को धीमा जहर दे मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक की मां ने कोर्ट से इस्तगासा करवा बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला का बेटा नेवी में कार्यरत था। मृतक की मां का आरोप है कि बेटे की पत्नी ने ही शराब में स्लो पॉइजन देकर मार दिया। सास का कहना है कि उनकी बहू घर में ही अपने पुरुष दोस्तों के साथ शराब पार्टी करती थी।  मृतक की मां का आरोप है कि डेढ़ साल तक वह पुलिस थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कोर्ट के दखल के बाद मंगलवार को बजाज नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मां ने हत्या के सबूत जुटाए और थाने पहुंची लेकिन पुलिस मृतक की मां को डेढ़ साल तक टरकाती रही। परेशान होकर मृतक की मां विमला देवी ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के दखल के बाद बजाज नगर थाना पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मृतक की पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज नगर थाना अधिकारी शीशराम मीणा के मुताबिक पीड़ित महिला विमला देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बेटे की मौत के बाद सामान चेक किया, तो उसमें कुछ पर्चियां और दस्तावेज मिले थे। जिसमें लाखों रुपए की शराब की पर्चियां थीं। बहू से पूछा तो उसने कहा कि बेटा शराब पी गया। पीड़ित महिला के पास कई अहम सबूत हैं, जिनके आधार पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed