फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   murder in Hanumangarh two youth killed friends

Rajasthan: आपसी कहासुनी में दोस्त की हत्या, ईंट से वार कर शव खेत में फेंका

Sun, 11 Sep 2022 11:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:49 AM IST
सार

युवक सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तभी उन्हें खेत में शव मिलने की सूचना मिली। उसके दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था।

विज्ञापन
murder in Hanumangarh two youth killed friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में युवकों ने अपने दोस्तों की हत्या कर दी। दोस्तों में आपसी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने युवक पर पत्थर से हमला कर दिया। फेफाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गौरव वाल्मीकि अपने दोस्त नोहर निवासी साहिल और हिसार निवासी अमन के साथ गोगामेड़ी जा रहा था। रास्ते में साहिल और अमन का गौरव के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद साहिल और अमन ने गौरव पर ईंट से जानलेवा हमला किया। उन्होंने हत्या के बाद शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। परिजनों ने गौरव को तलाशा पर वह नहीं मिला।

विज्ञापन


इस दौरान परिजनों को खेत में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों ने पुलिस पर प्रारंभिक तौर पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। परिजनों ने दो युवक पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed