फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mumbai teacher raped by professor in Udaipur hotel police arrest

शर्मनाक: मुंबई की टीचर से उदयपुर के प्रोफेसर ने होटल में किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Mon, 09 Aug 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 04:12 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। महिला ने पिछले दिनों मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Mumbai teacher raped by professor in Udaipur hotel police arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर पुलिस ने एक प्रोफेसर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई में कोचिंग सेंटर चलाने वाली महिला ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोचिंग चलाने वाली महिला का आरोप है प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर उदयपुर के एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। महिला ने पिछले दिनों मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि मुंबई के खारघर निवासी एक महिला का अपने पति से करीब 12 साल पहले तलाक हो गया था। महिला अपने पुत्र के साथ रहती है। जो मुंबई में इंजीनियरिंग कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाती है। महिला का कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया के जरिए उदयपुर के सेक्टर 3 निवासी नीरज मारोठिया से संपर्क हुआ।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म 
संपर्क होने के बाद दोनों के बीच लंबी बातें शुरू हो गई।  एक-दूसरे को अपने नंबर दे दिए। दोस्ती गहरी होने के बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। उसे उदयपुर आने के लिए कहने लगा। महिला 9 जुलाई को युवक से मिलने उदयपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने गोगुंदा के बरौलिया स्थित स्पेक्ट्रम रिसोर्ट में महिला को ठहराया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed