{"_id":"64ca13e05df2e978a80ad275","slug":"mud-on-the-main-road-of-anantwada-village-in-bandikui-dausa-troubled-school-children-demonstrated-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा के बांदीकुई में मुख्य रास्ते पर कीचड़, परेशान स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा के बांदीकुई में मुख्य रास्ते पर कीचड़, परेशान स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
Wed, 02 Aug 2023 01:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:59 PM IST
सार
दौसा के अनंतवाड़ा गांव में मुख्य रास्ते में कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का सामाधान नहीं होने पर बच्चों और ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र के अनंतवाड़ा गांव में मुख्य रास्ते में बारिश के कारण कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मेंबर हजारीलाल सैनी ने बताया कि कई बार कीचड़ और गंदगी के कारण गांव के क्षेत्र में बीमारियों का खतरा है। मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से जगह पानी भरा हुआ है, जिससे महिलाओं, स्कूली बच्चे और राहगीरों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीण ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार मौखिक और लिखित में अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पैदल राहगीर, महिला और स्कूल के बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।