फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Manoj Rajoria said Gehlot government changed the name of Ayushman Yojana to Chiranjeevi Yojana

Dholpur: सांसद राजोरिया ने राहत कैंप पर सरकार को घेरा, बोले- आयुष्मान योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी रखा गया

Fri, 28 Apr 2023 07:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Apr 2023 07:31 AM IST
सार

जनाक्रोश महा घेराव में सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने गहलो सरकार पर निशाना साधा। बोले- राहत कैंप जनता के साथ खिलवाड़, गहलोत सरकार ने आयुष्मान योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना रखा।

विज्ञापन
MP Manoj Rajoria said Gehlot government changed the name of Ayushman Yojana to Chiranjeevi Yojana
सांसद डॉ. मनोज राजोरिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश महा घेराव को लेकर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने बीजेपी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता वार्ता को संबोधित करते हुए करौली धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने कहा महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहे हैं। राजस्थान प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राजस्थान प्रदेश की लगभग हर भर्ती में पेपर लीक होने के मामले आ रहे हैं। राजस्थान में भ्रष्टाचार और अराजकता चरम सीमा पर पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आमजन के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार की उपेक्षा की बदौलत आमजन तक नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के नेता और आला अधिकारी मोदी सरकार की योजनाओं पर डाका डाल रहे हैं। कांग्रेस सरकार प्रशासन के कुशासन की आवाज को बीजेपी के कार्यकर्ता उठाते हैं तो उनको दबाने की कोशिश की जाती है। सत्ताधारी प्रशासन के बल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कैंपों के नाम पर जनता से हो रही खिलवाड़
सांसद राजोरिया ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा राजस्थान प्रदेश की सरकार राहत कैंपों के नाम पर राजस्थान की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। भीषण गर्मी के अंदर राजस्थान प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है। हमला बोलते हुए कहा राजस्थान की जनता को तलवे चाटने के लिए मजबूर कर दिया है। जनता को भिखारी बना कर कैंपों में आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा राजस्थान की जनता के साथ अशोक गहलोत सरकार भद्दा मजाक कर रही है।

पीएम सम्मान किसान निधि की तारीफ
डॉ. मनोज राजोरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आमजन के हितेषी है। पीएम सम्मान निधि किसान योजना के माध्यम से बटन दबाकर किसानों को राहत दी जाती है। इसके साथ आयुष्मान भारत के माध्यम से भी घर बैठे लोगों को राहत दी जाती है।


आयुष्मान योजना का नाम बदलकर रखा गया चिरंजीवी योजना
सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लागू की गई आयुष्मान योजना का नाम बदलकर राजस्थान सरकार ने चिरंजीवी योजना रखा है। राजस्थान सरकार जनता को बेबसी की ओर धकेलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा राजस्थान की तुष्टीकरण एवं हिंदू विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी खड़ी है। हिंदू समाज के धार्मिक उत्सवों पर राजस्थान सरकार धारा 144 लगाकर प्रतिबंधित कर रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार धर्म विशेष के खिलाफ काम कर रही है, जिसका पुरजोर विरोध भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed