{"_id":"63dfce45c7b93313675bfdb2","slug":"mp-hanuman-beniwal-visited-nagaur-says-development-will-happen-only-through-education-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद बेनीवाल बोले- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने पर ही होगा समुचित विकास, नशा सबसे बड़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद बेनीवाल बोले- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने पर ही होगा समुचित विकास, नशा सबसे बड़ी चिंता
Sun, 05 Feb 2023 09:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:11 PM IST
सार
सांसद बेनीवाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय है। क्षेत्र को नशे से मुक्त बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। नशे के कारोबार को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सभा को किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। सांसद ने मध्यान में खींवसर स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश हुड्डा के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। हमेशा जनता के कार्य करवाने का प्रयास करते हैं। इसी का नतीजा है कि आज क्षेत्र में पेयजल, सड़क और बिजली से जुड़े कई महत्पूर्ण कार्य हुए।
विज्ञापन
सांसद बेनीवाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय है। क्षेत्र को नशे से मुक्त बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। नशे के कारोबार को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है। राजनैतिक दलों को नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को विधानसभा, लोक सभा और राज्य सभा में नही भेजना चाहिए।
विज्ञापन
बेनीवाल ने कहा कि ठेकेदार सड़कों के कार्यों में मनमर्जी कर रहे हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भावंडा की तरफ बनने वाली सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में जो भी ठेकेदार काम कर रहे हैं, अगर उन्होंने काम की गुणवत्ता से समझौता किया तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि हमारा क्षेत्र और प्रदेश लोक देवताओं का स्थान है। लोक देवताओं ने सत्य और त्याग के लिए लड़ाई लड़ी, उनकी प्रेरणा से ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आमजन के हितों की लड़ाई राज्य में लड़ रही है। बेनीवाल ने कहा कि अंग्रेजों के राज के बाद जागीरदारी प्रथा और अकाल का साया था। नेताओं के धोखे ने हमेशा मारवाड़ को ठगा है, लेकिन लोग मजबूत रहे और हर हालात में संघर्ष करते रहे।
सांसद ने कॉलेज का नाम लोक देवता वीर तेजाजी के नाम पर करने, विज्ञान संकाय खुलवाने सहित छात्र संघ अध्यक्ष और छात्रों की बताई मांगों का सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, कॉलेज के प्राचार्य और क्षेत्र के कई सरपंच तथा जन- प्रतिनिधि मौजूद रहें।