फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Ghanshyam Tiwari targets Congress on the issue of electricity and water in Bharatpur

Bharatpur: बिजली-पानी पर घनश्याम तिवाड़ी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 100 यूनिट फ्री बिजली के वादे झूठे निकले

Thu, 18 May 2023 05:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 May 2023 05:40 PM IST
सार

सरकार पूरे प्रदेश में महंगाई राहत कैंप के नाम से शिविर का आयोजन कर रही है। यह कैंप राहत देने के लिए नहीं है, यह आफत देने के लिए हैं। 

विज्ञापन
MP Ghanshyam Tiwari targets Congress on the issue of electricity and water in Bharatpur
भरतपुर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी गुरुवार को भरतपुर पहुंचे। उन्होंने एक बिजली पानी सड़क के मुद्दों कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा तिवारी ने कहा की, सचिन पायलट RPSC भंग करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के विधायक खुद कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। मुकेश भाकर ने भरतपुर के मंत्री पर डायरेक्ट आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


भरतपुर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में महंगाई राहत कैंप के नाम से शिविर का आयोजन कर रही है। यह कैंप राहत देने के लिए नहीं है, यह आफत देने के लिए हैं। अगर यह शिविर राहत देने के लिए होते, तो यह युग ऐसा है, जिसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर होता है। कांग्रेस साढ़े चार साल की विफलता को छुपाने के लिए कैंप लगा रही है। कैंप में रजिस्ट्रेशन करके लोगों को अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस लोगों को बता रही है कि आप गरीब आदमी हो, इसलिए हम आपको कुछ दे रहे हैं। यह जनता के लिए राहत कैंप नहीं आहत कैंप है।
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली 90 दिन में माफ नहीं हुई
सांसद तिवाड़ी बोले- घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री करने की 90 दिन पहले घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक बिजली माफ़ नहीं हुई। राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगी बिजली लोगों को दी जा रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। भारत सरकार से 27 हजार करोड़ पेयजल के लिए मिले थे उसका उपयोग सिर्फ भ्रष्टाचार में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट यात्रा निकाल रहे हैं। वह कह रहे हैं RPSC को भंग करो, मुकेश भाकर ने भरतपुर के मंत्री पर डायरेक्ट आरोप लगाए, जबकि बड़ी बात यह है की, RPSC किसने बनाई। राजेंद्र गुड़ा ने आरोप लगाया की यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। गहलोत खुद कहते हैं जो 15-16 करोड़ रुपये लिए उन्हें वापस करो। अगर कम पड़ते हैं तो गहलोत खुद देने के लिए तैयार हैं। RPSC का मेंबर पकड़ा गया उसके साथ और भी लोग पकड़े जाएंगे।


कांग्रेस के सभी MLA को अपने-अपने इलाके का सूबेदार बना दिया है। MLA की लिस्ट के अनुसार ही सभी अधिकारी लगाए जा रहे हैं। बिड़ला ऑडोटोरियम में शिक्षक दिवस के दिन सीएम ने टीचरों से पूछा की आपके ट्रांसफर के पैसे तो नहीं लग रहे हैं तो सभी टीचरों ने कहा लग रहे हैं। जिसे सुनकर सीएम गहलोत संतुष्ट हो गए। उन्होंने संतुष्ट होकर गोविंद सिंह डोटासरा को बुलाया और कहा की, तुमने काम ठीक कर दिया। डोटासरा ने पूछा क्या, तो सीएम ने कहा की, मुझे कन्फर्म हो गया की सभी MLA को उनका भत्ता मिल रहा है। इसलिए में तुमको प्रमोट कर रहा हूं और RPSC का चेयरमैन बना रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed