{"_id":"630e23da1849e102eb016b95","slug":"mp-arjun-ram-meghwal-ramdevra-mela-bikaner-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद मेघवाल ने गाया रामदेव जी का भजन, भक्तों को प्रसादी भी बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद मेघवाल ने गाया रामदेव जी का भजन, भक्तों को प्रसादी भी बांटी
Tue, 30 Aug 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:21 PM IST
सार
कोरोना के कारण दो साल बाद रामदेव जी का मेला लग रहा है। इस मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल बांटा प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। मेघवाल ने स्टेज पर पहुंचकर बाबा रामदेव जी के भजन गाए। इस दौरान वहां मौजूद श्रोताओं ने भी उनका साथ दिया और जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
दरअसल, सांसद अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को बीकानेर पहुंचे थे। वह यहां रामदेव मंडल सेवा समिति के सेवा जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद वह खुद मंच पर पहुंचे और फिर बाबा रामदेव जी का भजन बीरा म्हारा रामदेव भजन गया। इसके बाद उन्होंने प्रसादी का भी वितरण किया।
विज्ञापन
बता दें बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल भजन गाने के बहुत शौकीन है। रामदेवरा मेले में बीकानेर से लाखों श्रद्धालु पैदल बाबा के दर पर धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान पग पग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा समिति के लोग दूध, चाय, कॉफी, भोजन आदि की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
लोक देवता बाबा रामदेव के जन्मदिन से जैसलमेर में मेले का आयोजन होता है। बीते सोमवार को ही मेले की शुरुआत हुई है। कोरोना महामारी के कारण यह मेला 2 साल बाद लगा है। इस मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।