{"_id":"64ee04cb196f4a8ced0f3d2c","slug":"mountabu-theft-of-buffaloes-in-arana-two-accused-arrested-the-incident-took-place-on-the-night-of-august-26-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mountabu News: आरणा में हुई भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 26 अगस्त की रात को हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mountabu News: आरणा में हुई भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 26 अगस्त की रात को हुई थी वारदात
Tue, 29 Aug 2023 08:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माउंटआबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माउंटआबू
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:18 PM IST
सार
सिरोही जिले के माउंटआबू के आरणा में हुई भैंसों की चोरी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 26 अगस्त की रात को वारदात की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने भैंस चोरों पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के माउंटआबू के आरणा में भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 26 अगस्त की रात को बाड़े में बंधी दो भैंसों को चोर चुरा ले गए थे। 27 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस उपअधीक्षक थानाधिकारी किशोरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में आरणा, माउंटआबू, जिला सिरोही निवासी रतनसिंह पुत्र भूरसिंह राजपूत ने 27 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 26 अगस्त 2023 की रात को अज्ञात चोर उसकी और उसके भाई गणपत सिंह पुत्र भूरसिंह के घर के बड़े में खूंटे से बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर की सूचना पर घाटाफली, उपलागढ़ पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी सवाराम पुत्र नरसाराम गरासिया और सुकलाराम पुत्र रामाजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
माउंटआबू पुलिस को मिली सफलता
माउंटआबू थानाधिकारी किशोरसिंह भाटी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, राजाराम, कांस्टेबल विक्रम सिंह, जालम सिंह और महेन्द्र सिंह की टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। मुखबिर तंत्र से मिली सूचना, पैरों के निशान, गाड़ियों के टायरों के निशान, वारदात के बाद हुई पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन