Sawai Madhopur: गंगापुर सिटी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी, मामला दर्ज
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला गंगापुरसिटी के चौपड़ बाजार का है, जहां एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोर कुछ देर रेकी करने के बाद ले गया। घटना CCTV में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक चोरी की वारदात का शिकार हुए बाढ़कला हाल नसिया कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार सैनी ने बताया कि वो किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी के चौपड़ बाजार आया था। एक दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के बाद वह थोड़ी देर के लिए पास ही स्थित एक दुकान में चला गया। कुछ ही देर बाद वापस आकर देखा तो उसकी बाइक मौके से गायब मिली। उसने आसपास में बाइक की तलाश की मगर बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला। इसी दौरान उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। तब बाइक चोरी की वारदात का पता चला।
गंगापुर सिटी पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट
पीड़ित व्यक्ति ने गंगापुरसिटी पुलिस को बाइक चोरी की जानकारी दी और अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल चोर की तलाश में जुटी हुई है पुलिस को अंदेशा है की बाइक चोरों का पूरा गिरोह हो सकता है। बाइक की तलाश के लिए दौसा और भरतपुर जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ25 SU 2185 है। जो हीरो कंपनी की स्प्लेंडर बताई गई है।