फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother strangled daughter in Jhunjhunu accused arrested

Rajasthan: ढाई महीने की बेटी का मां ने गला दबाया, CCTV देखकर तुरंत डॉक्टर मौके पर पहुंचे, मासूम की बचाई जान

Mon, 12 Sep 2022 09:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Sep 2022 09:01 AM IST
सार

महिला बेटी के जन्म से खुश नहीं थी। इसके साथ वो उसकी बीमारी से परेशान थी। उसने बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने मासूम को सीपीआर देकर जान बचाई।

विज्ञापन
Mother strangled daughter in Jhunjhunu accused arrested
बच्चे का गला दबाती महिला - फोटो : Social Media

विस्तार

झुंझुनू में एक मां ही अपनी ढाई महीने की बच्ची की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसे देखकर अस्पताल के स्टाफ भी दंग रह गए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला झुंझुनू के बुहाना के सांगा गांव की रहने वाली है। 24 साल की महिला सुमन की ढाई महीने की बेटी श्रेया को सांस लेने में दिक्कत थी। महिला और उसका पति सोनू के साथ को बच्ची इलाज के लिए नारनौल के एक चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर गई। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। दो सितंबर से ही सुमन बेटी के साथ हॉस्पिटल में ही थी।
विज्ञापन


10 सितंबर को बच्ची की हालत सुधरी तो उसे दूध पिलाने के लिए मां सुमन को दिया गया था। कुछ देर बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला की सास ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने आकर चेक किया तो बच्ची की धड़कन फिर से कम हो रही है। डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कुछ देर पहले बच्ची तो एक दम ठीक थी, अब इसको क्या हो गया? डॉक्टर ने शक होने पर सीसीटीवी देखा। जिसमें दिखा कि महिला बेटी का गला दबा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर और महिला की सास ने तुरंत बच्ची को मां से अलग किया। मेडिकल स्टाफ ने मासूम को सीपीआर दिया। वहीं डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।


बेटी नहीं चाहती थी महिला

सुमन और सोनू की तीन साल पहले शादी हुई थी। 16 जून 2022 को सुमन ने बेटी को जन्म दिया। यह पहली संतान थी। सुमन को बेटी नहीं चाहिए थी। वहीं वो अपनी बेटी की बीमारी से परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed