फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother in law and son in law committed suicide by hanging Barmer Rajasthan

Rajasthan: सास और दामाद ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, प्रेम-प्रसंग के कारण खुदकुशी की आशंका 

Tue, 28 Jun 2022 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Jun 2022 04:08 PM IST
सार

बाड़मेर में सास और दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिकी जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। एक साल पहले ही मृतका की बेटी से मृतक की शादी हुई थी।   

विज्ञापन
Mother in law and son in law committed suicide by hanging Barmer Rajasthan
आत्महत्या की सूचना पर मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रिश्ते में सास और दामाद ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दोनों ने घर से करीब  30 किमी दूर एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्राथमिकी जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। इसी के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बाड़मेर के खंरटिया गांव का हैं। यहां रहने वाले नेमाराम की बेटी गीता (20) की शादी एक साल पहले केरावा निवासी होताराम (25) पुत्र भीमाराम से हुई थी। दो-तीन दिन पहले होताराम अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात होताराम अपनी सास दरिया (38) के साथ घर से चला गया और करीब 30 किमी दूर बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली मुख्य रोड सुनसान खेजड़ी के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्राथमिकी जांच में सास और दामाद के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed