फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother fired with hot bars after five month old girl pneumonia in rajasthan

अंधविश्वास: पांच महीने की मासूम को निमोनिया होने पर मां ने गर्म सलाखों से दागा, बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 09 Jul 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 01:44 PM IST
सार

राजस्थान में गर्म सलाखों से दागने का एक और मामला सामने आया है। भीलवाड़ा में पांच महीने की मासूम को गर्म सलाखों से दाग दिया गया है। गर्म सलाखों से दागने को लेकर डॉक्टर भी परेशान हैं। डॉक्टर लगातार इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं हो रहा।

विज्ञापन
Mother fired with hot bars after five month old girl pneumonia in rajasthan
मासूम को गर्म सलाखों से दागा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में निमोनिया के इलाज से बचने के लिए बच्चों को गर्म सलाखों से दागने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अंधविश्वास के चक्कर में कई मासूमों की जान तक चली जा रही है। ताजा मामला भिलवाड़ा का है, जहां एक मां अपनी पांच महीने की मासूम को गर्म सलाखों से दाग दिया। तबीयत बिगड़ने पर मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बच्ची को निमोनिया की शिकायत थी जिसके बाद मां ने खुद ही इलाज करते हुए बच्ची को गर्म सलाखों से दाग दिया। पीड़ित की मां का कहना है कि उसने निमोनिया दूर करने के लिए ऐसा किया, लेकिन उसकी अचानक बिगड़ने लगी। मां ने बताया कि निमोनिया होने पर उसे गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया। जिससे वह ठीक हो गई थी, लेकिन फिर उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसपर मैंने खुद ही गर्म सलाखों से दाग दिया।
विज्ञापन


बच्ची की हालत गंभीर
भीलवाड़ा के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में बच्ची को भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ.अरूण गौड़ ने कहा कि पांच माह की बच्ची को गंभीर अवस्था में एनआईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उसके परिवारजनों ने गर्म सलाखों से दागा है।  बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म सलाखों से दागने दर्जनों घटनाएं 
बता दें कि राजस्थान में निमोनिया के इलाज के नाम पर बच्चों को गर्म सलाखों से दागने की यह पहली घटना नहीं है। भीलवाड़ा, चित्तौडगढ और राजसमन्द जिलों में पिछले कुछ सालों में ऐसी दर्जनों घटनाऐं सामने आई हैं, जिनमें से तीन बच्चों की मौत भी हो चुकी है। पिछले 2 साल में अकेले भीलवाड़ा जिले में इस तरह की 20 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। केवल बनेड़ा थाना क्षेत्र में एक बालिका की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed