फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Monsoon Withdrawal Begins, Rain Weakens; Jaisalmer Crosses 40°C, Only 4 Districts on Rain Alert

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू, बारिश कमजोर; जैसलमेर में 40 डिग्री पार, अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 21 Sep 2026 06:30 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 21 Sep 2026 06:30 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होते ही बारिश कमजोर पड़ गई है। अगले 4-5 दिन मौसम कैसा रहेगा, कहां बारिश होगी और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानने के लिए पढ़िए खबर।

विज्ञापन
Monsoon Withdrawal Begins, Rain Weakens; Jaisalmer Crosses 40°C, Only 4 Districts on Rain Alert
मौसम, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होते ही बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। कुछ जिलों में दोपहर बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश के केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

मानसून की विदाई के साथ अब राजस्थान में बारिश से ज्यादा गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों के साथ उदयपुर संभाग में कुछ जगह हल्के बादल नजर आए। चित्तौड़गढ़ के कुछ हिस्सों में दिन के समय हल्की बारिश भी हुई।

विज्ञापन

कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश

रविवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर समेत कुछ इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला। बादल छाने के बाद कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में सबसे ज्यादा 13 मिमी बारिश हुई। डूंगला में 3 मिमी, भरतपुर के भुसावर में 3 मिमी, उदयपुर के भींडर में 5 मिमी और कानोड़ में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जोधपुर में 4.5 मिमी और बारां के शाहबाद में 8 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर नया विंटर शेड्यूल, 60 से अधिक होंगी उड़ानें

सितंबर में फिर चढ़ने लगा पारा

बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। जैसलमेर में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर इलाकों में दिनभर धूप रही। कुछ स्थानों पर हल्के बादल जरूर आए, लेकिन बारिश की गतिविधि ज्यादा नहीं रही। इन क्षेत्रों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बीच सोमवार को बारिश का दायरा काफी सीमित रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सिर्फ 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिन राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर ही रहेंगी। ऐसे में कई इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

जयपुर में धूप, तापमान 33.6 डिग्री

राजधानी जयपुर में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकांश समय धूप खिली रही, हालांकि कुछ इलाकों में छितराए बादल भी नजर आए। इससे गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की विदाई के साथ अब प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे थमने की ओर है। अगले कुछ दिनों में बारिश के बजाय साफ मौसम और बढ़ते तापमान पर नजर रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed