फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Monsoon Retreats, But Is Rain Over Yet? What Will Rajasthan’s Weather Be Like Over the Next 4 Days?

राजस्थान से मानसून की विदाई तेज: जैसलमेर में 40 डिग्री से अधिक पारा, आज को इन संभागों में बारिश के आसार

Tue, 22 Sep 2026 07:00 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 22 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून की विदाई तेज हो गई है। वापसी की रेखा जैसलमेर-नागौर-सीकर तक पहुंची, जबकि कोटा-उदयपुर में बारिश और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Monsoon Retreats, But Is Rain Over Yet? What Will Rajasthan’s Weather Be Like Over the Next 4 Days?
राजस्थान मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर अब तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून वापसी की रेखा जैसलमेर, नागौर और सीकर से गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी राजस्थान में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। 22 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को भी प्रदेश में अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

जैसलमेर में 40.5 डिग्री पहुंचा पारा

मानसून की विदाई के साथ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को जैसलमेर में प्रदेश का सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां बेहद सीमित रहने की संभावना है।

विज्ञापन

पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढें- कांग्रेस के पास ज्यादा पार्षद, फिर भी भाजपा के मेयर: पाली-अजमेर में कैसे पलटा पूरा खेल? समझें आंकड़ों का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

23-24 सितंबर को अधिकांश इलाकों में मौसम साफ

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 और 24 सितंबर को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25 सितंबर को उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, उत्तरी बीकानेर और चूरू में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। जोधपुर और भरतपुर संभाग में भी स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।

महीने के आखिरी दिनों में क्या होगा?

26 से 28 सितंबर के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। 29-30 सितंबर के आसपास कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में 24-25 सितंबर के आसपास बनने वाले संभावित निम्न दबाव क्षेत्र पर भी मौसम विभाग की नजर है, हालांकि फिलहाल राजस्थान में इसके व्यापक असर के स्पष्ट संकेत नहीं हैं।
मानसून की वापसी के साथ पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed