फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mohini worship for hillary Clinton victory

भाभी हिलेरी की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं राजस्थान की मोहनी

Tue, 08 Nov 2016 05:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
mohini worship for hillary Clinton victory

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूजा-पाठ हो रहा है। ये पूजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहनी देवी कर रही हैं, जो हर साल बिल क्लिंटन को राखी भेजती हैं। मोहनी का दावा है कि भाभी ही जीतेगी।

विज्ञापन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में भारत दौरे पर आए थे। दौरे के दौरान वे जयपुर के नजदीक गांव नायला पहुंचे थे, जहां मोहनी ने बिल क्लिंटन से टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात की और गांव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


क्लिंटन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मोहनी से राखी बंधवाई। तभी से मोहनी हर साल बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन को राखी भेजती हैं। इस बीच वर्ष 2002 में क्लिंटन फिर भारत पहुंचे, तो सीधे नायला अपनी बहन मोहनी से मिलने आए। इसके बाद से क्लिंटन यहां ‘नायला का भायला’ के नाम से प्रचलित हो गए। राजस्थानी में भायला का मतलब भाई होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनी को पूरा विश्वास है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर उनकी भाभी हिलेरी क्लिंटन ही जीतेंगी। अपनी आशा को पूरा करने के लिए मोहनी पूजा-पाठ में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि कि वे हिलेरी क्लिंटन के संघर्ष में उनकी मद्द नहीं कर सकती, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना जरूर कर सकती हैं।


उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरा गांव उनकी जीत के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है। मोहनी को उम्मीद है कि हिलेरी जीत के बाद उनके भाई बिल क्लिंटन की तरह उनसे मिलने के लिए नायला जरूर पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed