फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mohammad Sabir arrested in robbery case at petrol pump

Bharatpur: डकैती-लूट मामले में फरार इनामी बदमाश साबिर गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर मारपीट कर सेल्समैन से की थी लूट

Mon, 27 Feb 2023 08:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Feb 2023 08:12 AM IST
सार

फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2015 को कामां कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर सात-आठ बदमाशों ने चौकीदार और सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूट को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Mohammad Sabir arrested in robbery case at petrol pump
लूट का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थाना कामां पुलिस ने डकैती-लूट के मामले में आठ साल से फरार चल रहे अभियुक्त साबिर उर्फ मोहम्मद साबिर मेव निवासी खेड़ावासोली थाना कैथवाडा को गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त पर एसपी भरतपुर ने तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


एसपी श्याम सिंह ने बताया कि दस सितंबर 2015 को कामां कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर सात-आठ बदमाश करीब तीन बजे एक बोलेरो में आए। बदमाश चौकीदार और सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूट ले गए थे। थाना पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका। आरोपी साबिर मेव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन


फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मेवात क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी हिम्मत सिंह और सीओ प्रदीप यादव के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की निरंतरता में प्रोबेशनर एसआई वीरेंद्र सिंह व कॉन्स्टेबल वारिस खान और चंद्रशेखर की टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता से इस इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed