{"_id":"63fc1882cd3e1ccdae052796","slug":"mohammad-sabir-arrested-in-robbery-case-at-petrol-pump-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: डकैती-लूट मामले में फरार इनामी बदमाश साबिर गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर मारपीट कर सेल्समैन से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: डकैती-लूट मामले में फरार इनामी बदमाश साबिर गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर मारपीट कर सेल्समैन से की थी लूट
Mon, 27 Feb 2023 08:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:12 AM IST
सार
फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2015 को कामां कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर सात-आठ बदमाशों ने चौकीदार और सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
लूट का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना कामां पुलिस ने डकैती-लूट के मामले में आठ साल से फरार चल रहे अभियुक्त साबिर उर्फ मोहम्मद साबिर मेव निवासी खेड़ावासोली थाना कैथवाडा को गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त पर एसपी भरतपुर ने तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि दस सितंबर 2015 को कामां कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर सात-आठ बदमाश करीब तीन बजे एक बोलेरो में आए। बदमाश चौकीदार और सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूट ले गए थे। थाना पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका। आरोपी साबिर मेव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मेवात क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी हिम्मत सिंह और सीओ प्रदीप यादव के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की निरंतरता में प्रोबेशनर एसआई वीरेंद्र सिंह व कॉन्स्टेबल वारिस खान और चंद्रशेखर की टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता से इस इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।