{"_id":"e69a9214d65144cedc939c97243c4ff5","slug":"modi-team-reached-jaipur-to-saw-vasundhara-govt-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सरकार की जमीनी हकीकत जानने पहुंची टीम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सरकार की जमीनी हकीकत जानने पहुंची टीम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार की जनता में कितनी पैठ बनी है, यह जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम राज्य में पहुंच चुकी है। शुरुआत श्रीगंगानगर जिले से की है और इसके बाद मोदी टीम के अलग-अलग सदस्य अन्य जिलों में भी अपनी साख टटोलेंगे। अगले बजट को लेकर सुझाव भी लेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में जनवरी में दस से ज्यादा मंत्री 14 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। राजस्थान पहुंची टीम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में भेजकर फीडबैक लेने की रणनीति बनाई है, जिससे भाजपा सरकार की जमीनी हकीकत जानी जा सके।
विज्ञापन
रणनीति के तहत मंत्री लोकसभा क्षेत्र में दो दिन बिताएंगे और पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देंगे व लाभ का फीडबैक भी लेंगे। इस पूरे दौरे की रिपोर्ट आलाकमान को भी देनी होगी।