फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Modi government budget will save hundred lives

मोदी के बजट से बचेंगी सैकड़ों जिंदगियां?

Sat, 12 Jul 2014 07:54 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 12 Jul 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Modi government budget will save hundred lives

मोदी सरकार का बजट राजस्थान के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है। तम्बाकू उत्पादों पर कर 11 से बढ़ाकर 72 प्रतिशत करने से राजस्थान में तम्बाकू सेवन करने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


सैकड़ों लोग अकाल मौत का ग्रास बनने से बच सकेंगे। राजस्थान के 32 प्रतिशत लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। प्रतिवर्ष लगभग 72 हजार राजस्थानी तंबाकू जनित रोगों के कारण समय से पहले मौत की शिकार हो जाती है।
विज्ञापन


जॉन हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अध्ययन के तहत प्रदेश के तंबाकू नियंत्रण संगठनों की ओर से किए गए आंकलन के मुताबिक इस बजट के बाद राजस्थान में 3.40 लाख जिंदगियां सुरक्षित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 2 लाख जिंदगियां बीड़ी पीने वालों की होंगी। तंबाकू उपभोग से राज्य में होने वाली अकाल मौतों में 2.3 प्रतिशत की गिरावट भी आ सकती है।

युवा वर्ग पर लग सकेगा अंकुश

Modi government budget will save hundred lives

राजस्थान में किशोरों में तंबाकू का सेवन शुरू करने की औसत आयु 17 साल है, जबकि किशोरियों में यह आयु मात्र 14 साल है।

राजस्थान के जनसंगठनों, चिकित्सकों एवं सभी स्वास्थ्य पैरवीकर्ताओं को उम्मीद है कि राजस्थान सरकार भी कम से कम 75 प्रतिशत तक तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाएगी।

राजस्थान वालंटरी हैल्थ एसोसिएशन के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह राघव ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें युवा वर्ग को तंबाकू सेवन शुरू करने से रोकती हैं।

राजस्थान वालंटरी हैल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सत्येन चतुर्वेदी ने बताया कि कर वृद्धि के बाद राज्य सरकार को भी बढ़-चढ़कर प्रयास करने होंगे।

तंबाकू पर कर से होने वाली राजस्व आय से राज्य सरकार को तंबाकू नियन्त्रण के लिए राशि उपलब्ध हो सकेगी। सरकार को इस आय का कम से कम 5 प्रतिशत हिस्सा राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए जन जागरूकता पर खर्च करना चाहिए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चेताया था

Modi government budget will save hundred lives

तम्बाकू पर कर के लिए पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि देशभर में तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य व्यय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने तम्बाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने की मांग की थी।

राजस्थान के आंकड़ों के तहत धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की औसत आयु धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति की तुलना में 22 से 26 प्रतिशत तक घट जाती है। गम्भीर यह है कि प्रतिदिन करीब 250 नए तंबाकू उपभोक्ता तैयार होते हैं।

बजट में कर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आलू-प्याज की तरह अब तम्बाकू उत्पादों को स्टोर कर लिया है। बाजार में कमी बनाकर महंगे दामों पर बेचने की मंशा से कारण तम्बाकू उत्पादों का अभाव पैदा किया जा रहा है।

जयपुर में भी यही खेल चल रहा है। बजट में तम्बाकू, पान मसाला उत्पादों पर कर 11 से 72 प्रतिशत करने की घोषणा के साथ ही जयपुर के बाजारों में इन उत्पादों का ब्लैक आउट होने लगा है। विक्रेताओं ने ब्लैक आउट कर दिया। तलबगार एक से दूसरी दुकान और थड़ी-ठेलों पर चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed