फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mobile application of ashok gahlot launched

अब गहलोत हुए हाइटेक, मिलेंगे मोबाइल एप पर

Thu, 16 May 2013 12:50 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
mobile application of ashok gahlot launched

मतदाता तक पहुंच बनाने के लिए अब नेता हाइटेक होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब अशोक गहलोत का एक मोबाइल एप्लीकेशन आया है।

विज्ञापन


इस मोबाइल एप पर जनता मुख्यमंत्री से मोबाइल के एक क्लिक के जरिए सीधा संवाद बना सकेगी।

इसे डाउनलोड करने पर मोबाइल की होम स्क्रीन पर बने टेब्स से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम, योजनाएं और फोटो देखे जा सकते हैं। साथ ही यूजर अपनी राय भी दे सकता है।
विज्ञापन


एंड्रॉएड मोबाइल पर काम करने वाला यह एप्लीकेशन गूगल प्लेस्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

सोशल नेटवर्किंग साइट के लिंक
एप में होम स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक, ब्लॉग और लिंक्ड डेन के लिंक भी मिलेंगे।

मिलेगा लेटेस्ट भाषण
मुख्यमंत्री का लेटेस्ट भाषण खत्म होने के 15 मिनट बाद ही उसका वीडियो इस एप पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दे सकेंगे अपनी राय
सीएम के एप में उनकी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इन पर लोग अपनी राय भी दे सकेंगे।

एक ओपीनियन पोल का भी विकल्प मौजूद होगा, जिसमें हां या ना में जवाब लिया जाएगा। यह फीडबैक सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचेगा।

एप में एक 'राइट टू मी' ऑप्शन भी होगा जिससे सीएम को मैसेज भेजा जा सकेगा।

वसुंधरा राजे का भी है एप
कुछ समय पहले वसुंधरा राजे का भी एप बनाया गया है। वे इस एप के जरिए पार्टी नेताओं, प्रमुख कार्यकर्ता और आमलोगों से रूबरू हो सकती हैं।

इस पर वसुंधरा राजे की दिनचर्या, सभा, भाषण, नए फोटो, लेख, उपलब्धियां, ऑफिस के नंबर, और न्यूज आदि उपलब्ध होते हैं। साथ ही फीडबैक का विकल्प भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed