Rajasthan: सुभाष चंद्रा को समर्थन देने पर बेनीवाल पर भड़की दिव्या मदेरणा, कहा-भाजपा की बी टीम है आरएलपी
दिव्या मदेरणा ने कहा कि किसान आंदोलन में दिखावा के लिए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा का साथ छोड़ा था। अब उसी का समर्थन कर रहे हैं, जिसके चैनल ने किसानों को आतंकवादी कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को समर्थन देने की बात कही है। उनके इस फैसले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने जुबानी हमला बोला है। दिव्या ने उनके इस फैसले को किसान विरोध बताया है।
ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा कि सुभाष चंद्रा को समर्थन दे कर बेनीवाल ने किसान विरोधी फैसला किया है। कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों में से एक रणदीप सुरजेवाला किसान वर्ग से हैं। बेनीवाल किसान हितैषी होते तो उनके पक्ष में समर्थन में मतदान का निर्णय लेते।
मदेरणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आंदोलन में दिखावा करने के लिए ही भाजपा का साथ छोड़ा था। फिर से हनुमान बेनीवाल उन्हीं का सर्मथन कर रहे हैं, जिनका चैनल आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कहता था। हाथी के दांत खाने और दिखाने के और। आरएलपी भाजपा की बी टीम है।