फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Bharat Singh announced strike against mining minister

Kota: अपनी ही पार्टी पर बिफरे विधायक भरत सिंह, बोले- सरकार बचाने के लिए भ्रष्ट मंत्री बन गए सीएम की मजबूरी

Wed, 18 Jan 2023 03:43 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 18 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ 23 जनवरी को अपनी ही सरकार के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार के खिलाफ बारां में धरना देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा भ्रष्ट मंत्री सीएम गहलोत की मजबूरी बन गए हैं।
 

विज्ञापन
MLA Bharat Singh announced strike against mining minister
कांग्रेस विधायक भरत सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा जिले के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बुधवार को झालावाड़ में भ्रष्टाचार के मामले में अपनी ही सरकार को घेरा। बिना नाम लिए खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बचाने के लिए भ्रष्ट मंत्री मुख्यमंत्री की मजबूरी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग डरते हैं, इसलिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपना मुंह नहीं खोलते, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। 23 जनवरी को बारां में विरोध प्रदर्शन करूंगा। कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के तहत भरत सिंह झालावाड़ दौरे पर आए हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी से बगावत नहीं
कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा कि जिस दिन विधानसभा सत्र शुरू होगा उसी दिन 23 जनवरी को प्रमोद जैन भाया के जिले बारां की जिला कलेक्ट्रेट पर हजारों लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करूंगा, ताकि मेरी बात देश और प्रदेश के आला नेताओं तक पहुंच सके और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से बगावत नहीं कर रहे हैं, बल्कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषणा पर अमल कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, तो कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन


सरकार बचाना कोई आसान काम नहीं
भ्रष्टाचार के मामले में भरत सिंह खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया तक ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार बचाने के लिए भ्रष्ट मंत्री मुख्यमंत्री की मजबूरी बन गए हैं। मुख्यमंत्री खुद आज के गांधीवादी नेता हैं, लेकिन सरकार बचाना कोई आसान काम नहीं है। यह काम अशोक गहलोत के अलावा और कोई दूसरा कांग्रेस नेता नहीं कर सकता। इसलिए अशोक गहलोत भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed