{"_id":"629e2e1a1fbef37db66dead1","slug":"miscreants-stole-prized-idol-of-thakur-ji-by-killing-priest-in-bundi-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंदिर में चोरी करने आए बदमाशों ने पुजारी को चाकू से गोदा, ठाकुर जी की बेशकीमती मूर्ति भी ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंदिर में चोरी करने आए बदमाशों ने पुजारी को चाकू से गोदा, ठाकुर जी की बेशकीमती मूर्ति भी ले गए
Mon, 06 Jun 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:10 PM IST
सार
बूंदी में पुजारी की हत्या कर बदमाश डोबरा महादेव मंदिर से ठाकुर जी की प्राचीन मूर्ति चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुजारी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के बूंदी में बदमाशों ने पुजारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बदमाश शहर के कोतवाली इलाके में पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर में चोरी करने आए थे। इस दौरान पुजारी के विरोध करने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। साथ ही काले पत्थर की ठाकुर जी की मूर्ति भी चुरा ले गए। पुजारी की हत्या के बाद हिंदू संगठनों में इसे लेकर नाराजगी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। बदमाश बूंदी के पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर में चोरी करने के लिए पहुंचे थे। बदमाशों ने मंदिर के पुजारी विवेकानंद शर्मा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वह लाखेरी के रहने वाले थे। मंदिर प्रांगण में पुजारी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। हत्या के बाद बदमाश मंदिर से ठाकुर जी की काले पत्थर से निर्मित बेशकीमती मूर्ति भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
उधर, पुजारी की हत्या के बाद से शहर में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुजारी की हत्या को लेकर विरोध जताया। कोतवाली पुलिस के साथ आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। बूंदी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल ने कहा, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ठाकुर जी की मूर्ति भी बरामद करेगी।
विज्ञापन