Rajasthan: जयपुर में व्यापारी से मारपीट और लूट, बदमाशों ने बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाई
बदमाशों ने लूट के बाद व्यापारी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। उसके बाद व्यापारी को बोनट पर लटकाकर स्पीड में कार चलाई। हालांकि, व्यापारी बोनट से साइड में गिर गया और उसकी जान बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में कार सवार दो बदमाशों ने से व्यापारी से मारपीट कर रुपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी पर कार चढ़ाकर मारने का भी प्रयास किया। बचने के लिए बिजनेसमैन ने कार का बोनट पकड़ लिया। बदमाश बोनट पर ही उसे लटकाकर कार को किमी की स्पीड में दौड़ा ले गए। जिससे व्यापारी चोटिल हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रमनेशपुरी निवारू रोड निवासी मनोज कुमार सैनी की आर.के.नगर झोटवाड़ा में आयरन फैक्ट्री है। वह घर से कार लेकर फैक्ट्री जा रहा था। वैद्यजी का चौराहा पर बदमाशों ने कार लगाकर उसे रोक लिया। कार में सवार दो लड़के ने व्यापारी को कार से उतारकर मारपीट की और शर्ट की जेब में रखे 25 हजार रुपए निकाल लिए।
उसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उसे कार के बोनट पर पटक दिया और तेज रफ्तार में कार चलाने लगे। व्यापारी करीब 150 मीटर दूर तक बोनट पर लटका रहा। साइड में गिरने से उसकी जान बची। उसके बाद बदमाश भाग निकले। मारपीट से पीड़ित के दोनों हाथ और पैर में चोट आई है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।