फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants Beat Up Lover Girlfriend Who Came To Aunts House Banswara

Rajasthan: मौसी के घर आए प्रेमी-प्रमिका को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया, सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 10 Aug 2022 07:45 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants Beat Up Lover Girlfriend Who Came To Aunts House Banswara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले मोटागांव थाना इलाके में एक युवक और महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया और थान ले आई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बंधक बनाए गए कांतिलाल ने मोटागांव थाना पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी जान-पहचान थाना इलाके में रहने वाली एक महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दीपावली के बाद युवक घोटाल और महिला को अपने साथ ले गया। दोनों उदयपुर में किराए पर मकान लेकर रहने लगे।  
विज्ञापन


बीते सोमवार को युवक महिला के साथ घाटोल के देवदा लखेरी गांव में अपनी मौसी के घर आया था। शाम को कुछ लोग आए और दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर सरुपुरा गांव में रहने वाले दिनेश निनामा के घर ले गए। जहां पेड़ से बांधकर दोनों के साथ मारपीट की गई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कमलेश, रणजीत, दिनेश, अरविंद, राजू, हरिशचंद्र और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed