फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreant looted tractor in Dholpur got diesel filled from petrol pump and then looted from employee

Rajasthan: बदमाश ने ट्रैक्टर लूटा, पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया और फिर कर्मचारी से 65 हजार लूटकर हुआ फरार

Tue, 25 Jul 2023 12:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jul 2023 12:13 PM IST
सार

धौलपुर में बदमाश ने ट्रैक्टर लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को भी लूट लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreant looted  tractor in Dholpur got diesel filled from petrol pump and then looted from employee
पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक बदमाश ने हथियार की नोक पर ट्रैक्टर को लूट लिया। लूट के बाद ट्रैक्टर में श्रीदेव फिलिंग स्टेशन से बिना पैसे दिए 1000 रुपए के डीजल भरवाया और फिर पंप कर्मचारी से बिक्री के 65,  600 रुपये लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लेकिन, बदमाश का सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन


अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि करौली धौलपुर एनएच 11B स्थित नयापुरा गांव के पास निभी के ताल पर श्रीदेव फिलिंग स्टेशन पर लूट की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप संचालक से घटना के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन


संचालक ने बताया कि गांव गज्जीपुरा का रहने वाला शातिर बदमाश बंटी गुर्जर एक ट्रैक्टर लेकर आया था, जिसमें उसने सेल्समैन से 1000 रुपये का डीजल भरवाया। सेल्समैन के रुपये मांगने पर आरोपी उसके हाथ से बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 65, 600 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मामला 1000 रुपये का डीजल बिना पैसे दिए भराने का है। जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी ने जिस ट्रैक्टर में डीजल भरवाया था उसे वह उसके ही गांव के रहने वाले जगदीश के ड्राइवर से लूटकर लाया था। पुलिस ने बदमाश की तलाश के नाकाबंदी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed